जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
मुर्गियों से भरी पिकअप गाड़ी ने तेज रफ्तार में आकर एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
पिकअप में भरी सैकड़ों मुर्गियां मौके पर ही मर गईं, जिससे सड़क पर अफरातफरी मच गई।
141 वर्ष पुराना संभल का मनोकामना मंदिर बनेगा पर्यटन का केंद्र , 171 लाख रुपए खर्च करेगी योगी सरकार…
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची मीरगंज पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजा और पिकअप वाहन को सीज कर लिया।
हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस अब वाहन स्वामी और चालक की तलाश में जुटी हुई है।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने इलाके में तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।





