Sunday, March 22, 2026

Bareilly News: 56 सुहागिनें पा रही विधवा पेंशन, जिंदा पतियों को कागजों में मृत बताकर…

Bareilly News: बरेली के आंवला तहसील क्षेत्र में विधवा पेंशन योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। सुहागिन महिलाओं को विधवा पेंशन देने के इस मामले में अब पुलिस कड़ी कार्रवाई करने जा रही है। डीएम ने जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी है और एसआईटी बनाकर विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

घोटाले की जांच रिपोर्ट पुलिस के हवाले

पांच महीने से लंबित इस मामले की रिपोर्ट पिछले हफ्ते एसडीएम ने डीएम को भेजी थी। रिपोर्ट में महत्वपूर्ण तथ्य अधूरे मिलने पर डीएम ने इसे पुलिस को भेजते हुए एसआईटी जांच का आदेश दिया है, ताकि पूरे प्रकरण का सच सामने आ सके।

56 सुहागिनों को मिली विधवा पेंशन, 1.23 करोड़ का खुलासा

चार नवंबर को पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ था जिसमें यह बात सामने आई कि बरेली में 56 सुहागिन महिलाओं ने विधवा पेंशन ली है और 2 अपात्र लोगों ने वृद्धावस्था पेंशन का भी लाभ उठाया है। कुल ₹1.23 करोड़ की सरकारी राशि इन खातों में भेजी गई। पुलिस पहले ही 4 बिचौलियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस खुलासे के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और जांच तेज कर दी गई।

एसआईटी करेगी पूरे मामले की गहन जांच

डीएम ने एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि विस्तृत जांच एसआईटी द्वारा कराई जाए और दोषियों की पहचान कर उनपर सख्त कार्रवाई की जाए। सरकारी धन की रिकवरी भी सुनिश्चित की जाए। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें- UPPCL Bill Relief: बिजली बिल चुकाने का शानदार मौका, एक दिसंबर से मिलेगी भारी छूट…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights