Sunday, March 22, 2026

उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता के संवर्धन हेतु विनियम-2026 का भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी ने किया विरोध

हाल ही में सरकार एवं यूजीसी (UGC) द्वारा “उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता के संवर्धन हेतु विनियम-2026” नामक नया कानून पारित किए जाने को लेकर देशभर में सामान्य वर्ग के नागरिकों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी संगठन ने आज अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ तहसील खतौली में जोरदार धरना-प्रदर्शन एवं विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान भारी नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने “मोदी सरकार होश में आओ” जैसे नारे लगाए। यह प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव राणा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नारे लगाते हुए खतौली तहसील पहुंचे, जहां वक्ताओं ने इस विनियम पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे “काला कानून” बताते हुए सरकार से तत्काल वापस लेने की मांग की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव राणा ने कहा कि सरकार इस प्रकार के कानून लाकर समाज में भेदभाव एवं जातिवादी मानसिकता को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे नियम समाज के ताने-बाने को कमजोर करते हैं और इससे सामाजिक समरसता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। वहीं, संगठन के राष्ट्रीय सचिव श्री भूमेश कुमार सोम ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि स्वर्ण समाज के साथ अन्याय सरकार के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में मामूली नाराज़गी के कारण 73 सीटों की जगह 33 सीटों पर सिमटना पड़ा था, और यदि सरकार ने इस तरह के कदम जारी रखे तो आगामी समय में परिणाम और भी गंभीर हो सकते हैं।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ. संजय चौहान, जिला अध्यक्ष सेवा प्रकोष्ठ श्री राजीव राणा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी कानून वापस न लेने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी खतौली की अनुमति से तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें सरकार से उक्त कानून को तुरंत वापस लेने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि कानून वापस नहीं लिया गया तो पूरे देश में बड़े स्तर पर जन-जागरूकता अभियान और आंदोलन चलाया जाएगा।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगपाल फौजी, जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर डॉ. संजय चौहान, जिला सचिव मनोज सोम, तहसील अध्यक्ष चंद्रप्रकाश, तहसील अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. मोहित सोम, तहसील अध्यक्ष सेवा प्रकोष्ठ सुन्दर चौहान, तहसील सचिव राजेंद्र चौहान सहित बसंत सोम, विकास सोम, अनिरुद्ध चौहान, मोहित शर्मा, आदेश, रवि, सूरज, योगेश, रामौतार, शेरपाल, मनोज, पिंटू, सुमित, प्रियांशु, रितिक, शेखर, लविश, मोहकम, शिवम्, कपिल, विक्रांत, रविन्द्र, राकेश, डॉ. दुर्गेश, निश्चित सोम सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights