Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान के बाद आए लगभग सभी एग्जिट पोल्स (Exit Polls) में एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार बनती दिखाई दे रही है। सर्वे एजेंसियों के अनुसार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को स्पष्ट बहुमत मिलने के संकेत हैं। लेकिन इसके लिए बस एक दिन का और इंतजार करना होगा कल बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जायेंगे।

राजग में जदयू, भाजपा, लोजपा (रामविलास), हम (से०से०) और रालोमो शामिल हैं। जबकि विपक्षी महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, वामदल और वीआईपी हैं।
एग्जिट पोल्स में NDA की प्रचंड बढ़त
सर्वेक्षण एजेंसियों के ताज़ा आंकड़े इस प्रकार हैं –
- मैट्रिज सर्वे: NDA को 147–167 सीटें | महागठबंधन को 70–90 सीटें | जन सुराज को 0–2 सीटें
- दैनिक भास्कर एग्जिट पोल: NDA को 145–160 सीटें | महागठबंधन को 73–91 सीटें
- चाणक्या स्ट्रेटजीज सर्वे: NDA को 130–138 सीटें | महागठबंधन को 100–108 सीटें | अन्य को 3–5 सीटें
इस तरह लगभग सभी सर्वेक्षणों में NDA को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है।
RJD का बड़ा दावा — “जनता ने बदलाव चुना है”
हालांकि, राजद (RJD) ने इन एग्जिट पोल्स को नकारते हुए बड़ा दावा किया है। पार्टी के प्रवक्ता ने कहा — “एग्जिट पोल्स नहीं, जनता का मन देखिए। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे और बिहार में बदलाव होगा।”
वोटों की गिनती 14 नवंबर को
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना 14 नवंबर 2025 को होगी। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या नीतीश कुमार फिर से सत्ता में लौटते हैं या तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन को मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Axis My India Exit Poll: एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में BJP को झटका, जनिए क्या कहता है ये सर्वे…





