Friday, June 6, 2025

Boat Lunar Vista: HD डिस्प्ले, Bluetooth के साथ लॉन्च हुई धांसू स्मार्टवॉच, सिर्फ 2k में रखेगी आपकी सेहत का पूरा ख्याल!

Boat Lunar Vista: Boat ने नई स्मार्टवॉच boAt Lunar Vista लॉन्च की है। ये एक अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच है जिसमें 1.52 इंच डिस्प्ले के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग और वॉटर रसिस्टेंस जैसे आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। प्राइस सेग्मेंट के हिसाब से स्मार्टवॉच बाकी कंपनियों की स्मार्टवॉच को टक्कर दे सकती है। इसमें HD स्क्रीन है, 100 से ज्यादा वॉचफेस हैं, कॉन्टेक्ट सेव किए जा सकते हैं, डायल पैड भी कॉलिंग के लिए मिल जाता है। तो चलिए जानते हैं कि इस स्मार्टवॉच की कीमत और स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं।

Boat Lunar Vista स्मार्टवॉच की कीमत

Boat Lunar Vista स्मार्टवॉच की कीमत की बात करें तो सिर्फ 1,999 रुपये है। जो आपको ग्रे, ब्लू, ग्रीन, और ब्लैक कलर में मिलती है। स्मार्टवॉच को अमेजन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा। इसके लिए आपको 12 सितंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली सेल का इंतजार करना है।

Boat Lunar Vista स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशन

बोट लूनर विस्टा स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 1.52 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है। कंपनी के मुताबिक तेज धूप में भी ये क्लियर डिस्प्ले दिखा सकती है। इस स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा वॉचफेस हैं यानी घड़ी को 100 अलग डिस्प्ले लुक दिए जा सकते हैं। नेविगेशन के लिए कंपनी ने एक बड़ा राउंड बटन साइड में दिया है।

Boat Lunar Vista स्मार्टवॉच के फीचर्स

स्मार्टवॉच के फीचर्स पर गौर करें तो इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिल रहा है। घड़ी में माइक्रोफोन और डायल पैड भी मिलता है। खास बात है कि इसमें 10 कॉन्टेक्ट भी सेव हो सकते हैं ताकि एक क्लिक में कॉलिंग की जा सके। स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। साथ ही ये कुछ हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी ऑफर करती है। स्मार्टवॉच में ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2), मेन्स्रुअल साइकल, ब्रीद एक्सरसाइज आदि शामिल हैं।

अगर यूजर ज्यादा समय तक फिजिकल एक्टिविटी नहीं करता है, तो यह उसके लिए भी अलर्ट भेजती है। इस लिहाज से ये आपकी सेहत का पूरा ख्याल रख सकती है। इसके अलावा स्मार्टफोन का कैमरा कंट्रोल फीचर भी इसमें दिया गया है। कंपनी के मुताबिक बैटरी बैकअप भी काफी ज्यादा मिलने वाला है। कॉलिंग का ज्यादा इस्तेमाल करने पर भी ये स्मार्टवॉच 2 दिन तक बैकअप देगी ऐसा कंपनी का दावा है।

टेक की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...