Bollywood News: मंगलवार को डिज़ाइनर विक्रम फडनीस का शानदार फैशन वीक में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने एक बार फिर अपने दिलकश अंदाज से सबका ध्यान खींचा। इस इवेंट में वह अपने पति और अभिनेता जहीर इकबाल के साथ पोज़ देती नजर आईं। लेकिन सोनाक्षी की उपस्थिति के बाद एक बार फिर प्रेग्नेंसी की अफवाहें जोर पकड़ने लगीं। यह चर्चा तब शुरू हुई जब नेटिज़न्स ने एक्ट्रेस के हालिया लुक पर ध्यान दिया और कयास लगाए कि क्या सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं।
विक्रम फडनीस के फिल्म और फैशन इंडस्ट्री में 35 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘विंटेज इंडिया’ रखी गई थी, जिसमें 100 मॉडल्स ने पुराने दौर के आकर्षक परिधानों में रैंप वॉक कर सबका मन मोह लिया। इस विशेष मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और अपने स्टाइलिश लुक से सबका ध्यान खींच लिया।
फिर चर्चा में आईं सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की खबरें
हाल ही में एक फैशन इवेंट में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने लाल रंग के खूबसूरत फूलों वाले अनारकली सूट में रेड कार्पेट पर शिरकत की। उनके साथ जहीर इकबाल भी ब्लैक कुर्ते और ट्राउज़र में नजर आए। हालांकि, इवेंट के बाद सोशल मीडिया पर सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की चर्चाएं फिर तेज हो गईं। दरअसल, रेड कार्पेट पर पोज देते समय सोनाक्षी ने अपने दुपट्टे और हाथ से पेट को ढक रखा था, जिसके बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए।
फैंस के बीच बढ़ी चर्चाएं
सोनाक्षी सिन्हा के हालिया वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “ओह, क्या ये प्रेग्नेंट हैं?”, वहीं दूसरे ने लिखा, “ये तो प्रेग्नेंट लग रही हैं।” तीसरे यूजर ने कहा, “मुझे लगता है कि वो प्रेग्नेंट हैं।” हालांकि, यह सभी बातें फिलहाल महज़ अफवाहें हैं, क्योंकि न तो सोनाक्षी और न ही जहीर ने इस विषय पर कोई आधिकारिक बयान दिया है।
https://www.instagram.com/reel/DPy80z5k0gO/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
यह पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा हुई हो। इससे पहले भी इसी तरह की अफवाहें उड़ चुकी हैं। साल की शुरुआत में भी सोनाक्षी के गर्भवती होने की खबरें सोशल मीडिया पर खूब फैली थीं। तब सोनाक्षी ने मज़ेदार अंदाज़ में इन बातों का जवाब देते हुए कहा था कि ये सारी अफवाहें निराधार हैं। उन्होंने हंसते हुए बताया था कि शादी के बाद बस उनका थोड़ा वजन बढ़ गया है, क्योंकि उनके पति उन्हें बहुत खिलाते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून 2024 को शादी की। यह शादी बेहद सादगीपूर्ण तरीके से उनके घर पर संपन्न हुई। इसके बाद दोनों ने एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जिसमें फिल्म जगत के कई प्रसिद्ध सितारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।





