Sunday, March 22, 2026

Bollywood News: वो 7 बड़ी बॉलीवुड फिल्में, जिन्होंने दिवाली पर दी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक, लेकिन बुरी तरह हुई फ्लॉप

Bollywood News: इस बार दिवाली का महीना मूवी लवर्स के लिए बेहद खास रहा। इस दौरान ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ जैसी कई बड़ी फिल्में थिएटर में रिलीज हुईं और अच्छी कमाई भी कर रही हैं। लेकिन वहीं, कुछ फिल्में ऐसी भी थीं जो दिवाली के मौके पर रिलीज होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं और महा फ्लॉप साबित हुईं।

ये बॉलीवुड फिल्में हुई बुरी तरह फ्लॉप Bollywood News

ब्लूअक्षय कुमार की यह फिल्म 2009 में दीवाली के मौके पर रिलीज़ हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा संजय दत्त, लारा दत्ता और कैटरीना कैफ जैसे सितारे भी नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का निर्माण 80 करोड़ के बजट में हुआ था। लेकिन रिलीज़ के बाद, यह फिल्म केवल 38.55 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन ही कर पाई। Bollywood News

एक्शन रिप्ले – अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय की यह फिल्म दिवाली 2010 में रिलीज़ हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट लगभग 40 करोड़ रुपये था, जबकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ़ 29.06 करोड़ रुपये ही रहा।

मिशन कश्मीर – साल 2000 में रिलीज़ हुई ऋतिक रोशन और संजय दत्त की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म ने अपने पूरे दौर में मात्र 22.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। Bollywood News

सांवरिया – इस सूची में रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म ‘सांवरिया’ का भी नाम शामिल है। यह फिल्म 2007 में दिवाली के अवसर पर रिलीज़ हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 20.92 करोड़ रुपये की कमाई ही की थी।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान – आमिर खान और अमिताभ बच्चन की यह फिल्म अक्सर उनकी सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में गिनी जाती है। यह फिल्म साल 2018 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। 240 करोड़ के भारी बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 150 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। Bollywood News

“जान-ए-मन” सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म है, जो 2006 की दीवाली पर रिलीज़ हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इस फिल्म ने लाइफटाइम में 25.13 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि इसका बजट 40 करोड़ था।

“मैं और मिसेज़ खन्ना” – सलमान खान की यह फिल्म भी 2009 में दिवाली के मौके पर रिलीज़ हुई थी। हालांकि, सलमान की स्टार पावर के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई और पूरी तरह फ्लॉप रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन केवल 7.40 करोड़ रुपये रहा।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights