Bulandshahr to Garh Ganga Mela Distance: हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेला शुरू हो चुका है। और मेले में दुकानदारों सहित श्रद्धालु गण भी परिवार सहित आने शुरू हो गए हैं। यह मेला 7 नवम्बर तक चलेगा। बुलन्दशहर हापुड़ का पड़ोसी जिला है यहाँ से गढ़ गंगा मेले की दूरी लगभग 69 किमी है।

बुलन्दशहर से गढ़ गंगा पहुँचने के लिए बहुत सरल और सीधा रास्ता है यहां आने के लिए आपको बुलन्दशहर से सीधे औरंगाबाद होते हुए स्याना आना होगा। यहां से गढ़ गंगा लगभग 30 किमी है। स्याना से सीधे गढ़ में एन्ट्री करने के बाद रेलवे फाटक पार करते ही 100 मीटर बाद दाएं तरफ मुड़कर सीधा नक्का कुआ रोड पर जाना होगा। यहां से सीधा रोड गढ़ मेले की तरफ जाता है।(Bulandshahr to Garh Ganga Mela Distance)





