हस्तिनापुर (मेरठ)।
देश के करोड़ों ग्राहकों को सरल और सुलभ बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने वाले केनरा बैंक की नई शाखा का राज्यमंत्री श्री दिनेश खटीक ने हस्तिनापुर में उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों और बैंक अधिकारियों में उत्साह देखने को मिला।
राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि —
“सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक तक बैंकिंग सुविधा पहुँचे।
केनरा बैंक की यह शाखा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों के लिए वित्तीय सशक्तिकरण का नया द्वार खोलेगी।”
उन्होंने बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब हस्तिनापुर क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
नई शाखा के माध्यम से किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर हस्तिनापुर ब्लॉक प्रमुख श्री नितिन पोसवाल जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के विज़न के तहत यह पहल आमजन के जीवन को सशक्त बनाएगी।





