Saturday, March 28, 2026

Muzaffarnagar JE incident: मुज़फ्फरनगर में सिंचाई विभाग के जेई से अभद्रता पर बवाल, किसान नेता पर मुकदमा दर्ज

Muzaffarnagar JE incident: खतौली क्षेत्र के भूड़ इलाके में बुधवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब सिंचाई विभाग की टीम रजवाहे की सफाई के लिए पहुंची। सफाई के बाद सड़क किनारे छोड़ी गई गाद (सिल्ट) को समय पर न हटाने को लेकर ग्रामीण नाराज़ थे। इसी बीच किसान नेता अंकुश प्रधान मौके पर पहुंचे और विभागीय कर्मचारियों से तीखी बहस शुरू हो गई। (Muzaffarnagar JE incident)

सिंचाई विभाग ने की सख्त कार्रवाई की मांग (Muzaffarnagar JE incident)

यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि किसान नेता अंकुश प्रधान, सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) अरविंद कुमार मीणा को कीचड़ में घसीटते हुए अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। यह दृश्य देखने के बाद विभागीय कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सिंचाई विभाग संघ के अध्यक्ष विनय कुमार, जिलेदार सुरेंद्र समेत कई अधिकारी खतौली थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर किसान नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने इसे सरकारी अधिकारी की गरिमा पर सीधा हमला बताते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विभाग आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। (Muzaffarnagar JE incident)

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल ने बताया कि पीड़ित जेई अरविंद कुमार मीणा के प्रार्थना पत्र के आधार पर किसान नेता अंकुश प्रधान के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वायरल वीडियो की तकनीकी जांच भी की जा रही है। फिलहाल खतौली क्षेत्र में किसान संगठनों और सरकारी कर्मचारियों के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। (Muzaffarnagar JE incident)

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights