Wednesday, February 4, 2026

CCSU Exam Schedule: मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों का इंतजार खत्म अब…

CCSU Exam Schedule: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) और उससे संबद्ध मेरठ मंडल के करीब 500 कॉलेजों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने LLB, LLM, Home Science और BSc Agriculture कोर्सेज की सेमेस्टर परीक्षाओं का पूरा एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 5 दिसंबर से शुरू होंगी।

किस कोर्स के होंगे एग्जाम

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अनिल कुमार ने जानकारी दी कि एलएलबी, एलएलएम, होम साइंस और बीएससी एजी के एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इन सभी कोर्सों की सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि भी घोषित कर दी गई है। 5 दिसंबर से इन कोर्सों के एग्जाम शुरू हो जायेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से एग्जाम शेड्यूल भी जारी किया गया है।


समय पर परीक्षाएं होंगी

CCSU रजिस्ट्रार ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन का यही प्रयास है कि सभी परीक्षाओं को समय से कराया जा सके। उन्होंने बताया कि इन कोर्सों के अलावा बाकी सभी पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम भी अलग से तैयार किया जा रहा है। उसके बारे में भी जल्द ही सूचना दे दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि CCSU से जुड़े सभी कॉलेजों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं की परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से संपन्न हों, परीक्षा कराने किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए। परीक्षाएं पूरी तरह से नकल विहीन कराईं जाएंगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं परीक्षा कक्ष में मानक के अनुसार कैमरे और वॉइस रिकॉर्डर लगाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 20 साल बाद कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी- MLC धर्मेन्द्र भारद्वाज को जताया आभार

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights