Sunday, March 22, 2026

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में होगा भव्य कवि सम्मेलन, शामिल होंगे ये बड़े कवि…

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) में 15 नवंबर को एक भव्य सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में यह कार्यक्रम कथक नृत्य और कवि सम्मेलन के अनूठे संगम के साथ सजाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तनावमुक्त करना और मंचीय कलाओं को बढ़ावा देना है।

पत्रकार वार्ता में दी गई जानकारी

बुधवार को गढ़ रोड, मेरठ स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजकों आलोक सिसोदिया और कंवलजीत सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब मेरठ संस्कार और राष्ट्रीय कला रंग भारती के संयुक्त तत्वाधान में यह विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में डॉ. भावना ग्रोवर एवं उनके समूह द्वारा कथक नृत्य की अनूठी और अभिनव प्रस्तुति दी जाएगी। इसे “उज्जवलदीप एवं कला कविता का उत्सव” के रूप में मनाया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में अनिरुद्ध गोयल, प्रदीप अग्रवाल और अतुल गोयल भी मौजूद रहे।

भव्य कवि सम्मेलन का भी होगा आयोजन

कथक नृत्य के साथ ही चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक विशाल कवि सम्मेलन भी आयोजित होगा, जिसमें देश के नामचीन कवि मंच को सुशोभित करेंगे जिसमें कविवर विष्णु सक्सेना, डॉ। वगीज दिनकर डॉ सोन रूपा, हास्य कवि सरदार प्रताप सिंह फौजदार, सत्यपाल सत्यम डॉक्टर सुदेश जख्मी और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नाम ऊंचा करने वाले मनोज कुमार मनोज अपने ओज के रसपान से CCSU में आकर मंच को सुशोभित करेंगे। साथ ही सरदार कंवलजीत सिंह जी अपने मधुर स्वर में राम नाम का उच्चारण करेंगे। 

ये भी पढ़ें- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 20 साल बाद कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी- MLC धर्मेन्द्र भारद्वाज को जताया आभार

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights