BekhabarIN मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से जुड़े कर्मचारियों के लिए 20 वर्षों से लंबित मांग आखिरकार पूरी हो गई।
विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में मासांत लाभ (Monthly Benefit) प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद कर्मचारियों ने आज एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज जी के आवास पर पहुँचकर हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।
कर्मचारियों ने कहा कि श्री भारद्वाज जी के निरंतर प्रयासों और सकारात्मक पहल से यह मामला आखिरकार समाधान तक पहुँचा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतेंद्र सोलंकी जी, महामंत्री श्री अभिषेक जी, जिला अध्यक्ष श्री अतुल शर्मा जी,
मेरठ कॉलेज कर्मचारी समिति एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री आनंद सिंह रावत जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री नंदकिशोर भट्ट जी,
तथा मेरठ मंडल के संरक्षक श्री विनय कुमार जी सहित अन्य कर्मचारियों ने भी एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज को बधाई एवं आभार प्रकट किया।
कर्मचारियों ने कहा कि यह निर्णय न केवल उनके वित्तीय सशक्तिकरण का प्रतीक है बल्कि कार्यप्रणाली में विश्वास और पारदर्शिता की मिसाल भी है।
एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज ने इस अवसर पर कहा कि —
“कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण ही किसी भी संस्था की असली शक्ति है।
उनका अधिकार सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी और प्राथमिकता है।”





