Saturday, March 21, 2026

Hospital Bill Fraud: अस्पताल ने बनाया 1.6 करोड़ का बिल, AI Chatbot ने पकड़ ली गलती, फिर देने पड़े सिर्फ 29 लाख रुपये

Hospital Bill Fraud: अमेरिका में एक व्यक्ति ने AI Chatbot का उपयोग कर अस्पताल का गलत बिल पकड़ लिया। दरअसल, हार्ट अटैक के बाद उसके जीजा की मौत हो गई थी। उन्हें चार घंटे ICU में रखा गया था, जिसके लिए अस्पताल ने करीब 1.6 करोड़ रुपये का बिल थमा दिया। लेकिन व्यक्ति ने AI Chatbot से बिल का विश्लेषण करवाया और सिर्फ 29 लाख रुपये का भुगतान कर मामला निपटा दिया।

चैटबॉट ने बिल में पकड़ीं गड़बड़ियां

थ्रेड पर nthmonkey नाम के यूजर ने बताया कि बिल में कई अस्पष्ट और दोहराए गए चार्ज लगे थे। उसने Anthropic के Claude AI Chatbot की मदद ली। चैटबॉट ने पाया कि अस्पताल ने सर्जरी के पूरे पैसे के साथ-साथ उसी सर्जरी में इस्तेमाल किए गए हर उपकरण के पैसे भी अलग से जोड़ दिए थे, जिससे बिल लगभग 90 लाख रुपये ज्यादा बन गया था।

कानूनी नोटिस के बाद झुका अस्पताल

AI Chatbot की मदद से व्यक्ति ने एक पेशेवर पत्र तैयार किया और अस्पताल को भेजा, जिसमें बिल की गलतियों और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। अस्पताल ने गलती स्वीकार की और 1.6 करोड़ का बिल घटाकर 29 लाख रुपये का नया बिल जारी कर दिया।

सोशल मीडिया पर लोग बोले – “AI Chatbot है असली हीरो!”

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग AI Chatbot की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि AI अब सिर्फ टेक्स्ट या इमेज जनरेट करने के लिए नहीं, बल्कि वास्तविक जीवन की समस्याओं को सुलझाने में भी मददगार साबित हो रहा है।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights