Check how many SIM Cards are registered on your Name: बहुत शौक था ना बचपन में फटाक से नया सिम खरीदने का, फ्री टॉकटाइम और डेटा के चक्कर में पता नहीं कितने सिम लिए है कितने खो दिए हैं कितने तोड़ दिए… चलिए आज जानते हैं आपने आजतक कितने सिम अपने नाम पे लिए हैं, कितने चल रहे हैं कितने बंद पड़े हैं।
Also read- अब सबकी जेब में होगा Iphone, सिर्फ ₹5499 में Iphone 13
यदि आप किसी बड़े धोखाधड़ी या कठिनाइयों से बचना चाहते हैं, तो एक बार यह जरूर जांच लें कि आपके नाम से कितने मोबाइल Sim Card चल रहे हैं। क्योंकि हाल ही में कुछ ऐसी खबरें आई हैं जिनसे पता चला है कि कुछ लोग किसी दूसरे के नाम से फर्जी कार्ड चला रहे हैं। केंद्र सरकार ने आपकी सुविधा के लिए “संचार साथी पोर्टल” (Sanchar Saathi Portal) कुछ ही समय पहले लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से आप सेकंडों में यह जांच सकते हैं कि आपके नाम से कितने Sim Card पंजीकृत हैं। आप नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके आपके नाम से चल रहे सिम कार्ड की जांच कर सकते हैं।
आपके नाम पर कितने Sim Card हैं?
- इसके लिए आपको सबसे पहले https://sancharsaathi.gov.in/ पर जाना होगा।
- यहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- अब कैप्चा कोड टाइप करें और ‘लॉगिन’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके पास एक OTP आएगा। इसे दर्ज करें।
- फिर आपके सामने सारी जानकारी आ जाएगी कि आपकी आईडी से कितने नंबर लिंक हैं।
आप यहीं से रिपोर्ट भी कर सकते हैं, अर्थात् आप उस नंबर को बंद करवा सकते हैं, जो आपके नाम पर है, लेकिन आप उसका उपयोग नहीं कर रहे हैं।
Sim Card Registration लिंक https://sancharsaathi.gov.in/
ऐसी और जानकारी के लिए Bekhabar.IN के व्हाट्सएप चैनल से जरूर जुड़े।