Wednesday, February 4, 2026

पतंजलि योगपीठ में शुरू हुआ इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल…

हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ द्वारा पतंजलि योगपीठ में शुरू हुआ इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल की शुरुआत की गई। योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि पतंजलि में बहुत समय से मॉडर्न मेडिकल साइंस को लेकर विचार चल रहा था। पूरी दुनिया के लिए यह एक नई दृष्टि होगी। केवल इमरजेंसी के समय पर ही हम इसका प्रयोग करेंगे। मॉडर्न मेडिकल साइंस में पारंगत डॉक्टर्स और प्राकृतिक चिकित्सा का साथ होगा। अत्याधुनिक मशीनों से जांच करने की व्यवस्था होगी।

पतंजलि योगपीठ द्वारा चिकित्सा विज्ञान का नया इतिहास रचा गया। योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण महाराज की उपस्थिति में यज्ञ-अग्निहोत्र के अनुष्ठान व वेदमंत्रों के साथ पंतजलिइमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का अनौपचारिक शुभारंभ किया गया। उन्होंने घोषणा की कि हरिद्वार में तो इस हॉस्पिटल का मात्र बीजारोपण है हुआ है , दिल्ली, एन.सी.आर. में एम्स, अपोलो या मेदांता से भी बड़ा वर्जन बहुत जल्दी सामने आएगा। खास बात यह रहेगी कि यह कॉरपोरेट हॉस्पिटल नहीं काॅपरेट हास्पिटल बनेगा जिसमें व्यापार नहीं रोगियों को सेवा प्रदान की जाएग। हमारा लक्ष्य एकीकृत चिकित्सा पद्धति (integrative medicine system) के तहत रोगियों को आरोग्य प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि यहां कैंसर को छोड़कर बाकि सभी प्रकार की सर्जरी की व्यवस्था यहाँ पर की गई है। भविष्य में कैंसर की सर्जरी सुलभ कराने की भी हमारी योजना है। अत्यंत जटिल मानी जाने वाली ब्रेन, हार्ट व स्पाइन की सर्जरी की सुविधा भी इस हॉस्पिटल में उपलब्ध है। साथ ही मरीजों को एम.आर.आई., सी.टी. स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउण्ड, पैथोलॉजिकल जांच आदि की सुविधा भी यहां मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि पतंजलि के इमरजेंसी एण्ड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में बहुत आवश्यक होने पर ही सर्जरी की जाएगी और रोगी अस्पतालों के मनमाने पैकेज के बोझ से भी बच सकेंगे। स्वामी जी ने कहा कि इस सम्पूर्ण व्यवस्था में श्रद्धेय आचार्य जी का बहुत बड़ा पुरुषार्थ निहित है।


चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights