Wednesday, February 4, 2026

Stocks to Buy: 35% तक चढ़ सकते हैं ये 4 डिफेंस शेयर, जानें क्यों मोतीलाल ओसवाल ने लगाया दांव

Defence Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने मंगलवार 30 दिसंबर को डिफेंस सेक्टर पर एक पॉजिटिव रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने डिफेंस सेक्टर की चार कंपनियों को खरीदने की सलाह दी है और इनमें 35% तक की तेजी की संभावना जताई है।

ब्रोकरेज ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL), भारत डायनेमिक्स (BDL), एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स को ‘Buy’ रेटिंग दी है। वहीं जेन टेक्नोलॉजीज पर ‘Neutral’ रेटिंग बरकरार रखी गई है।

DAC की मंजूरी से डिफेंस सेक्टर को बड़ा सपोर्ट

मोतीलाल ओसवाल की यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है, जब डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने करीब ₹79,000 करोड़ के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इसके साथ ही मौजूदा वित्त वर्ष में रक्षा खरीद से जुड़ी कुल मंजूरियां बढ़कर ₹3.3 लाख करोड़ तक पहुंच गई हैं, जो डिफेंस सेक्टर के सालाना कैपेक्स ₹1.8 लाख करोड़ से लगभग दोगुनी है।

ऑर्डर पाइपलाइन को मिला मजबूत आधार

ब्रोकरेज के अनुसार, ये मंजूरियां भले ही तुरंत ऑर्डर में न बदलें लेकिन अगले 2 से 4 वर्षों के लिए डिफेंस कंपनियों के ऑर्डर फ्लो का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है। इन प्रस्तावों में शामिल हैं—

  • गोला-बारूद
  • मिसाइल सिस्टम
  • एयर डिफेंस
  • सर्विलांस और कम्युनिकेशन इक्विपमेंट
  • ट्रेनिंग सिस्टम
  • नेवल सपोर्ट प्लेटफॉर्म

इससे तीनों सेनाओं के संतुलित आधुनिकीकरण की तस्वीर सामने आती है।

Defence Stocks to Buy: टारगेट और तेजी की संभावना

स्टॉकरेटिंगटारगेट प्राइसतेजी की संभावना
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL)Buy₹50027%
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL)Buy₹5,80032.6%
भारत डायनेमिक्स (BDL)Buy₹1,47835.3%
एस्ट्रा माइक्रोवेवBuy₹1,10012.2%
जेन टेक्नोलॉजीजNeutral₹1,4000.4%

यह भी पढ़ें- ‘हमसे सरकार ने नहीं मांगे 30 अरब डॉलर’ — मुकेश अंबानी की Reliance Industries ने क्यों दिया स्पष्टिकरण? जानिए पूरा मामला

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights