Friday, March 20, 2026

Delhi Blast Alert: दिल्ली धमाके के बाद हापुड़ में अलर्ट, DM बोले घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है, सतर्क रहें…

Delhi Blast Alert: दिल्ली में हुए कार बम विस्फोट के बाद हापुड़ में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। प्रशासन ने जिले में आपातकालीन अलर्ट जारी किया है।
भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, अस्पताल, मंदिर और टोल प्लाजा आदि पर सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है।

हापुड़ पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जिले के किसी भी होटल, गेस्ट हाउस या धर्मशाला में बिना आधार कार्ड के कोई भी व्यक्ति नहीं ठहरेगा। एसपी ने बताया कि सभी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग

हापुड़ में नाकाबंदी कर पुलिस ने वाहनों की जांच तेज कर दी है। रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से शहर के हर कोने पर नजर रखी जा रही है।

रेलवे स्टेशन पर मिलीं लावारिस कारें

पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चार लावारिस कारें बरामद की हैं, जिनके मालिकों की पहचान की जा रही है।
तीन कार मालिकों से पूछताछ की जा चुकी है, जबकि चार अन्य वाहनों के नंबर बंद मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियां इन वाहनों पर निगरानी रख रही हैं।

डीएम ने की अपील — अफवाहों पर ध्यान न दें

जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडे ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
उन्होंने कहा, “घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन लापरवाही न बरतें। कानून को अपने हाथ में न लें और अफवाहें फैलाने से बचें।”

अस्पताल और दमकल विभाग अलर्ट पर

अस्पतालों, दमकल विभाग और विद्युत निगम को भी सतर्क कर दिया गया है। डीएम अभिषेक पाण्डेय ने लोगों से आग्रह किया है कि जब तक बहुत आवश्यक न हो, घर से बाहर न निकलें और पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें- Hapur Alert: दिल्ली विस्फोट के बाद हापुड़ रेड जोन घोषित, रातभर सड़कों पर रही पुलिस…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights