Sunday, March 22, 2026

Mahipalpur Blast: दिल्ली में एक और ब्लास्ट की अफवाह… जोरदार धमाके के साथ सड़क पर मची अफरा-तफरी!

Mahipalpur Blast: राजधानी दिल्ली के महिपालपुर इलाके में गुरुवार सुबह एक डीटीसी बस का टायर फटने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। धमाके जैसी तेज आवाज सुनकर लोगों को लगा कि कहीं फिर से कोई विस्फोट हुआ है। लेकिन जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह केवल बस का टायर फटने की वजह से हुआ शोर था।

यह घटना उस समय हुई जब दिल्ली अब भी लाल किला आतंकी विस्फोट की घटना को लेकर दहशत में थी। सुबह करीब 8 बजे के आसपास महिपालपुर स्थित रेडिसन होटल के पास यह आवाज सुनाई दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। जांच में सामने आया कि धौला कुआं की ओर जा रही DTC बस का पिछला टायर फट गया था, जिसकी आवाज से लोगों में दहशत फैल गई।

Mahipalpur Blast: पुलिस की अपील:

डीसीपी (दक्षिण-पश्चिम) ने बताया कि कॉल करने वाले ने कहा कि गुरुग्राम जाते समय उसे एक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी थी। जांच में पता चला कि किसी तरह का विस्फोट नहीं हुआ था।

पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी घटना की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है। उन्होंने बताया, “स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की चिंता की कोई बात नहीं है।”

लोगों ने ली राहत की सांस

जब यह स्पष्ट हुआ कि धमाका नहीं बल्कि बस का टायर फटा था, तो लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना ने हालांकि कुछ समय के लिए पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया था।

यह भी पढ़ें- CCS Meeting: दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी की हाईलेवल बैठक, आतंकियों का सिंडिकेट खत्म करने का लिया प्रण…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights