Wednesday, February 4, 2026

Pilkhuwa News: हापुड़ के पिलखुआ में ATS दूसरा छापा, दो मेडिकल कॉलेजों के 6 डॉक्टर रडार पर…

Pilkhuwa News: हापुड़ में ATS की दोबारा दबिश दिल्ली के लाल किला के पास हुए धमाके के बाद यूपी एटीएस की टीमें लगातार सक्रिय हैं। इसी कड़ी में शनिवार की रात में एटीएस टीम एक बार फिर हापुड़ पहुंची और दो मेडिकल कॉलेजों के 6 डॉक्टरों से करीब चार घंटे तक पूछताछ की।

सूत्रों के अनुसार, ये सभी डॉक्टर डॉ. फारुख के संपर्क में थे, जिन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। ATS को फारुख के मोबाइल से कुछ बेहद महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं, जिनके आधार पर पूछताछ की कार्रवाई की गई है।

डॉक्टरों और हाईकमान के बीच संदिग्ध बातचीत इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स बताती हैं कि डॉ. फारुख इन डॉक्टरों को अपने नेटवर्क के कथित हाईकमान से फोन पर मिलवाता था। संदिग्ध बातचीत देशद्रोही नेटवर्क फैलाने से जुड़ी की जा रही थी ATS ने सभी डॉक्टरों से बातचीत कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है, जिसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

पासपोर्ट जमा, जानकारी लीक करने पर कड़ी चेतावनी</h3> ATS टीम ने पूछताछ के दौरान संबंधित डॉक्टरों के पासपोर्ट अपने कब्जे में लिए हैं और किसी भी तरह की सूचना बाहर न देने की सख्त हिदायत भी दी है। टीम ने संकेत दिया है कि जल्द ही ATS दोबारा हापुड़ आकर कार्रवाई आगे बढ़ा सकती है।

फरीदाबाद, दिल्ली और हापुड़ कनेक्शन

फरीदाबाद में विस्फोटक बरामद होने और दिल्ली में लाल किले के पास धमाका होने के बाद से देश की सभी सुरक्षा एजेंसियाँ हाई अलर्ट पर हैं। मुख्य आरोपी अल-फलाह यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद से जुड़े पाए गए, और वहीं से हापुड़ में कार्यरत कुछ चिकित्सकों के तार भी जुड़े मिले। इसी संबंध में हापुड़ के एक मेडिकल कॉलेज के डॉ. फारुख को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

महिलाओं का दस्ता बनाने की साजिश?

ATS की जांच में खुलासा हुआ है कि आतंकी नेटवर्क की साथी शाहीन हापुड़ और सहारनपुर में महिलाओं का देशद्रोही दस्ता तैयार करने की कोशिश में थी। फारुख के फोन से मिले कई डिजिटल एविडेंस के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें- Delhi Blast Update: दिल्ली ब्लास्ट केस में नया खुलासा, कई बार हापुड़ में गुप्त मीटिंग कर चुकी है शाहीन…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights