Saturday, March 21, 2026

Delhi Blast Update: लाल किले के पास कार में विस्फोट, अब तक 8 की मौत — सीएम योगी ने दिए यूपी पुलिस को सख्त निर्देश

Delhi Blast Update: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को एक भीषण धमाका हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास, गौरी शंकर मंदिर के करीब एक कार में हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के तुरंत बाद इलाके में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनएसजी की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है। फिलहाल दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, वहीं मुंबई में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

जांच जारी, कारणों का पता नहीं (Delhi Blast Update)

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने शुरू कर दिए हैं। अभी तक धमाके के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक फॉरेंसिक रिपोर्ट नहीं आती, तब तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगी। गौरतलब है कि हाल ही में गुजरात एटीएस, कश्मीर पुलिस, और यूपी-हरियाणा पुलिस ने संयुक्त अभियान में कई आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से साइनाइड से भी अधिक घातक रसायन और लगभग 2900 किलो विस्फोटक बरामद हुआ था। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां इस धमाके को लेकर किसी बड़ी साजिश की संभावना से भी इंकार नहीं कर रही हैं।

सीएम योगी ने जारी किए सख्त निर्देश

दिल्ली धमाके के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा है कि सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सख्त निगरानी रखी जाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन को आदेश दिया है कि संवेदनशील जिलों में उच्च अधिकारियों की गश्त बढ़ाई जाए, सोशल मीडिया और अफवाहों पर सख्त निगरानी रखी जाए, और ड्रोन व तकनीकी सर्वेक्षण के जरिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सरकार ने आम जनता से भी अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights