Delhi Car Blast: देश की राजधानी दिल्ली में स्थित लाल किले के पास खड़ी एक कार में अचानक धमाका हो गया है। जिसके बाद कार में आग लग गई। धमाके कैसे हुआ इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। मौके पर पुलिस और दमकल कर्मी पहुंच गए हैं।

यह घटना लाल किले के पास की है, जहां खड़ी कार में अचानक से जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद इलाके में दशहत फैल गई। धमाका होते ही कार में भीषण आग लग गई साथ ही आसपास खड़ी कई गाड़ियों में भी आग लग गई। जो कि जलकर खाक हो गई हैं। इस घटना में 2 से 3 तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुआ है। दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। ये इलाका भीड़भाड़ वाला है। यहां शाम के वक्त भारी संख्या में भीड़ रहती है। यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि यह धमाका कैसे हुआ है। पुलिस आधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और हर एंगल से जांच जारी है।
जांच के लिए फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची
पुलिस घटना के इलाके को गौर से देख रही है और फॉरेसिंक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि यह धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियों के भी परखच्चे तक उड़ गए और दूर-दूर तक धुआं भी फैल गया। कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है।

धमाके में 8 लोगों की मौत 24 घायल
दिल्ली कार धमाके में मरने वालों की संख्या 8 हो गई है। 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद आयी घटनास्थल की जो तस्वीरें सामने आई है, वह खुद ही पूरे घटनास्थल को बयां कर रही हैं।





