Friday, March 20, 2026

Delhi Lal Quila Blast: 10/11 की दहशत, गूंज उठीं 9/11 की यादें – जानिए फायर बिग्रेड को कितने बजे मिली थी पहली कॉल?

Delhi Lal Quila Blast: शनिवार शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक चलती कार में हुए जोरदार धमाके ने राष्ट्रीय राजधानी को दहला दिया। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल बनकर उभरा है। अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 16 घायल एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, विस्फोट शाम करीब 6 बजकर 55 मिनट पर हुआ। उसी समय दिल्ली फायर सर्विस (DFS) को भी पहली कॉल प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया।

Delhi Lal Quila Blast: चलती कार में हुआ धमाका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना जबरदस्त था कि कार के टुकड़े कई मीटर दूर तक फैल गए। आसपास खड़ी 5-6 गाड़ियों को नुकसान हुआ और कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट की तीव्रता देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि इसमें उच्च क्षमता वाले विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया, न कि केवल सीएनजी लीकेज से हुआ धमाका।

घटनास्थल पर गृह मंत्री, पीएम मोदी ने की निंदा

गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल और एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना की कड़ी निंदा की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस बीच, एनआईए (NIA) और एनएसजी (NSG) की टीमें मौके पर जांच में जुट गई हैं। पूरा इलाका सील कर दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

‘10/11’ ने दिलाई ‘9/11’ की याद

भारत के सुरक्षा इतिहास में 10 नवंबर (10/11) की यह घटना एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हो सकती है। इसने साल 2001 के 9/11 आतंकी हमले की भयावह यादें ताज़ा कर दीं, जब अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला हुआ था। लाल किला दिल्ली का ऐतिहासिक और रणनीतिक दृष्टि से अति संवेदनशील स्थल है — जैसे ‘9/11’ में निशाना विश्व का आर्थिक केंद्र था, वैसे ही यह विस्फोट भारत की सुरक्षा के प्रतीक स्थल के करीब हुआ है।

फरीदाबाद में मिली 2,900 किलो विस्फोटक सामग्री से कनेक्शन की जांच

जांच एजेंसियों का मानना है कि यह धमाका किसी सीएनजी लीकेज या सामान्य विस्फोट से कहीं अधिक शक्तिशाली था। विस्फोटक के अवशेषों से संकेत मिल रहे हैं कि इसमें हाई-इंटेंसिटी एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल हुआ हो सकता है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि इसी दिन हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर से 2,900 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। सुरक्षा एजेंसियां अब इन दोनों घटनाओं को एक संभावित आतंकी साजिश के रूप में जोड़कर जांच कर रही हैं।

एनआईए और एनएसजी की टीमें सक्रिय

एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) और एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है और दिल्ली में हाई अलर्ट जारी है। यह घटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक गंभीर चेतावनी है, जिसने देश को झकझोर कर रख दिया है।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights