Delhi Metro Rename: दिल्ली मेट्रो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि राजधानी के तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले जाएंगे। यह फैसला लोगों की सुविधा और स्थानीय पहचान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

राज कलश यात्रा में किया ऐलान
सीएम रेखा गुप्ता रेजांगला युद्ध के वीर शहीदों के सम्मान में निकाली जा रही राज कलश यात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि लद्दाख से हैदरपुर पहुंची यह यात्रा राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने आयोजन करने वाले यादव महासभा और सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया।
इन तीन स्टेशनों के बदलेंगे नाम
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया कि दिल्ली मेट्रो के ये तीन स्टेशन अब नए नामों से जाने जाएंगे—
✔ पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन → मधुबन चौक
✔ प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन → उत्तरी पीतमपुरा/प्रशांत विहार
✔ हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन → हैदरपुर गांव
रेखा गुप्ता ने कहा कि यह बदलाव स्थानीय पहचान को मजबूत करने और यात्रियों के लिए नेविगेशन आसान बनाने के लिए किया जा रहा है।
क्षेत्र में तेजी से हो रहा विकास
सीएम गुप्ता ने बताया कि मैक्स अस्पताल रोड को चौड़ा करने और अंडरपास निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के बाद यहां के निवासियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हैदरपुर गांव अब दिल्ली की नई पहचान बन रहा है, जहां परंपरा और आधुनिक सुविधाओं का संतुलित विकास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Delhi Blast: दिल्ली बम धमाके पर आया उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बड़ा बयान, जाने क्या कहा…





