Bahadurgarh News: दिल्ली से दावत में आया था, ट्रेक्टर, रील और रोटावेटर ने कर दिया काम तमाम…दिल्ली से हापुड़ के सलोनी गांव शादी में शामिल होने आया एक युवक रोटावेटर की चपेट में आकर दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। रील बनाने के दौरान हुआ यह हादसा पूरे गांव में मातम छोड़ गया।
कैसे हुआ हादसा?
दिल्ली के राम विहार निवासी 29 वर्षीय भव्य रावल अपने दोस्तों के साथ बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के सलोनी गांव में शादी में शामिल होने आया था। यहां सुभाष कुमार के पुत्र अवनीश की शादी आज सोमवार को होनी थी। रविवार की शाम को भव्य अपने रिश्तेदारों के साथ खेत पर चला गया। वहां खेत में पहुंचकर वह जुताई कर रहे ट्रैक्टर पर रील बनाने के लिए चढ़ गए। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर में गिर गया।
हादसा देखते ही खेत में मौजूद लोग दहशत में आ गए। गंभीर रूप से घायल भव्य को तुरंत हापुड़ के एक नर्सिंग होम ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, भव्य की सिर्फ 9 महीने पहले ही शादी हुई थी। उनकी मौत से परिवार और शादी वाला घर पूरी तरह ग़मगीन है।
शादी वाले घर में मातम
गांव सलोनी में जहां परिवार में शादी के मौके पर खुशी का माहौल होना था, वहां चीख-पुकार और रोने की आवाज़ें गूंजने लगीं। परिजन बेसुध हैं और गांव में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें- Delhi Blast Update: दिल्ली ब्लास्ट केस में नया खुलासा, कई बार हापुड़ में गुप्त मीटिंग कर चुकी है शाहीन…





