Dev Uthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि भगवान विष्णु इस दिन चार माह की योग निद्रा से जागते हैं, इस तिथि के बाद शुभ कार्यों की भी शुरुआत हो जाती है। इस अवसर पर देवों को जगाने के लिए विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। तो चलिए जानते हैं देवउठनी एकादशी पर देवों को जगाने की सर्वोत्तम विधि क्या है।

देवउठनी एकादशी को प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है जो एक अबूझ मुहूर्त भी है। इस साल 2025 में देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर को किया जा रहा है। मान्यता के अनुसार इस दिन विशेष विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को जीवन में अच्छे परिणाम मिलते हैं।
Dev Uthani Ekadashi 2025 का शुभ मुहूर्त
भारतीय वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 1 नवंबर, दिन शनिवार को प्रातः 9 बजकर 11 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 2 नवंबर, दिन रविवार को प्रातः 7 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसी स्थिति में देवउठनी एकादशी का व्रत शनिवार, 1 नवंबर को किया जाएगा।
देवों जागरण की विधि (Vishnu ji Puja vidhi)
देवउठनी एकादशी के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं। इसके बाद अपने घर में पूजा स्थल की अच्छे से साफ-सफाई कर गंगाजल का छिड़काव करें। अब घर के आंगन में या दीवार पर भगवान विष्णु के पद चिह्न बनाए और उन्हें ढक दें। इसके बाद एक लकड़ी की चौकी पर साफ शुद्ध व कौरा लाल या पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र को स्थापित करें। पूजा के दौरान प्रभु श्रीहरि को फल, सिंघाड़े, गन्ना, आलू, मूली, तिल, आदि का भोग लगाएं, साथ ही उन्हें जनेऊ व नए वस्त्र भी चढ़ाएं। देवउठनी एकादशी व्रत की कथा अवश्य सुनें।
रात्रि के समय में पूजा स्थल पर 11 दीपक जलाएं और वंदना करें। अब पूरे परिवार के साथ भगवान विष्णु और उनके पद चिह्नों की पूजा-अर्चना करें। देवों के जागरण के लिए घंटी और शंख बजाएं। इसके साथ ही अपने स्थानीय तौर पर गाये जाने वाले पारंपरिक गीत आदि भी गाए जाते हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना मात्र हैं। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित तथ्यों पर आधारित हैं।
यह भी पढ़ें – 141 वर्ष पुराना संभल का मनोकामना मंदिर बनेगा पर्यटन का केंद्र , 171 लाख रुपए खर्च करेगी योगी सरकार…





