Saturday, March 21, 2026

मेरठ में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित पत्रकार वार्ता में शामिल हुए एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज — कहा, “यह गीत नहीं, राष्ट्रभावना की आत्मा है”

मेरठ।
जनपद मेरठ के सर्किट हाउस में रविवार को आयोजित एक विशेष पत्रकार वार्ता में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने का ऐतिहासिक आयोजन सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज भी शामिल हुए।

धर्मेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि —

“यह अवसर केवल एक गीत की वर्षगांठ नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रभावना, स्वाधीनता संग्राम और मातृभूमि के प्रति समर्पण की उस चेतना का स्मरण है, जिसने सम्पूर्ण भारत को एक सूत्र में बाँध दिया।”

उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम्” केवल शब्द नहीं, बल्कि यह उस भावनात्मक ज्वाला का प्रतीक है जिसने लाखों क्रांतिकारियों को आज़ादी की लड़ाई में प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान मेरठ के कई प्रमुख भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मेरठ, जो 1857 की पहली स्वतंत्रता क्रांति का गवाह रहा है, से वंदे मातरम् के इस 150वें वर्ष का स्मरण अपने आप में गौरव का क्षण है।

एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि आज जब देश “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, तब वंदे मातरम् का संदेश हमें एकजुटता और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है।

उन्होंने उपस्थित पत्रकारों और नागरिकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि –

“हम सबका दायित्व है कि इस राष्ट्रगीत की भावना को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाएँ और भारत को एकता, संस्कार और समर्पण की भूमि बनाए रखें।”

राज्यमंत्री दिनेश खटीक बोले — सफाईकर्मी से लेकर उच्च अधिकारी तक, सभी ने मिलकर गंगा मेले को बनाया ऐतिहासिक

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights