Dharmendra Love Story: हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र अपनी पर्सनैलिटी और हैंडसम लुक्स के कारण उस दौर की कई अभिनेत्रियों के दिलों की धड़कन रहे हैं। शादी से पहले और शादी के बाद भी उन पर अनगिनत एक्ट्रेस फिदा थीं। उनकी ही करिश्माई शख्सियत थी जिसने ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का दिल भी जीत लिया। हालांकि, धर्मेंद्र यहीं नहीं रुके। प्रकाश कौर और हेमा मालिनी से शादी के बाद भी उनका दिल एक बार फिर किसी और के लिए धड़कने लगा—वह थीं उनसे 26 साल छोटी एक्ट्रेस अनीता राज। बताया जाता है कि अनीता भी धर्मेंद्र को पसंद करने लगी थीं, और धर्मेंद्र तो कई निर्देशकों से यह तक कह देते थे कि उनकी हर फिल्म में अनीता को ही कास्ट किया जाए।

फिल्मी करियर की झलक (Dharmendra Love Story)
अनीता राज ने 1981 में फिल्म प्रेम गीत से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वे नौकर बीवी का में धर्मेंद्र के साथ नजर आईं। 1985 में आई फिल्म करिश्मा कुदरत का में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 1986 में अनीता ने एक्टर सुनील हिंगोरानी से शादी कर ली, जो उनके साथ करिश्मा कुदरत का में भी नजर आए थे। उनके बेटे शिवम हिंगोरानी फिल्म ये जवानी है दीवानी और अग्नीपथ जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है ?
अनीता ने साल 2007 में फिल्म थोड़ी लाइफ थोड़ा मैजिक से फिल्मों में वापसी की। इसके बाद वे चार दिन की चांदनी, यारम, मुद्दा 370 जे एंड के और लफ्जों में प्यार जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वे फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी में अंतरा की मां के किरदार में दिखीं। वर्तमान में अनीता राज टीवी के मशहूर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में “कावेरी” के रोल में दिखाई दे रही हैं। 62 वर्ष की उम्र में भी वह पूरी तरह फिट हैं और सोशल मीडिया पर अपने जिम वर्कआउट वीडियो साझा कर फैंस को फिटनेस का संदेश देती रहती हैं। धर्मेंद्र और अनीता राज की यह कहानी भले ही अधूरी रही हो, लेकिन बॉलीवुड में उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी आज भी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है।





