Sunday, March 22, 2026

Dogs In Mann Ki Baat: भारतीय नस्ल के डॉग्स को अपनाएं, मन की बात में PM मोदी ने देशवासियों से क्या-क्या की अपील?

Dogs In Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आकाशवाणी के माध्यम से ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 127वें एपिसोड में देश और विदेश के नागरिकों से अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों को महापर्व छठ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि छठ पर्व हमारी संस्कृति, प्रकृति और समाज की गहरी एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पर्व के दौरान घाटों पर समाज के सभी वर्गों के लोग एक साथ खड़े दिखाई देते हैं, जो भारत की सामाजिक समरसता और एकता का सबसे सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।

पीएम मोदी ने की रिया नाम के डॉग की तारीफ की (Dogs In Mann Ki Baat)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले साल लखनऊ में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में ‘रिया’ नाम के कुत्ते ने सभी का ध्यान खींचा। यह बीएसएफ द्वारा प्रशिक्षित मुधोल हाउंड है, जिसने कई विदेशी नस्लों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम पुरस्कार जीता। उन्होंने कहा कि हमारे स्वदेशी कुत्तों ने भी अद्भुत साहस दिखाया है। उदाहरण के तौर पर, पिछले साल छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित इलाके में गश्त के दौरान सीआरपीएफ के एक स्वदेशी कुत्ते ने 8 किलोग्राम विस्फोटक का पता लगाया था। प्रधानमंत्री ने बीएसएफ और सीआरपीएफ को उनके इन प्रयासों के लिए बधाई दी। (Dogs In Mann Ki Baat)

लोगों में दिखा जीएसटी बचत उत्सव का उत्साह: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान जीएसटी बचत उत्सव का उल्लेख करते हुए कहा कि इस पहल को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार त्योहारों के दौरान भी बाजारों में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा, “मैंने अपने पत्र में लोगों से खाद्य तेल की खपत में 10% की कमी करने का आग्रह किया था, और यह देखकर खुशी होती है कि लोगों ने इस अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।”

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चल रहे ‘गार्बेज कैफे’ की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि ये ऐसे अनोखे कैफे हैं, जहां लोग प्लास्टिक कचरे के बदले भोजन प्राप्त कर सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति एक किलो से अधिक प्लास्टिक लाता है, तो उसे दोपहर या रात का खाना दिया जाता है, जबकि आधा किलो प्लास्टिक लाने पर नाश्ता उपलब्ध कराया जाता है। यह अभिनव पहल अंबिकापुर नगर निगम द्वारा चलाई जा रही है और स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है। (Dogs In Mann Ki Baat)

Run For Unity में देशवासी जरूर शामिल हों: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के पहले गृह मंत्री, सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए कहा कि वे आधुनिक युग की सबसे महान विभूतियों में से एक हैं। उनके विशाल व्यक्तित्व में अनेक गुण समाहित थे, जो आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रधानमंत्री ने आम नागरिकों से आग्रह किया कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित Run For Unity में अवश्य भाग लें और देश के एकता संदेश को आगे बढ़ाएं। (Dogs In Mann Ki Baat)

गौरतलब है कि ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसकी शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य देशवासियों से सीधे संवाद स्थापित करना और उनकी कहानियों, उपलब्धियों व विचारों को पूरे देश के साथ साझा करना है। ‘मन की बात’ हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होता है। इसे आकाशवाणी (All India Radio), दूरदर्शन, और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से एक साथ सुना जा सकता है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हैं। (Dogs In Mann Ki Baat)


चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights