Sunday, March 22, 2026

Donald Trump India Visit: भारत आयेंगे डोनाल्ड ट्रंप, बोले– ‘प्रधानमंत्री मोदी एक महान व्यक्ति हैं और मैं वहां जाऊंगा…

Donald Trump India Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत आने की घोषणा की है। बोले– पीएम मोदी मेरे दोस्त हैं और एक महान व्यक्ति हैं, मैं जल्द भारत आऊंगा।

Donald Trump India Visit

ट्रंप ने की भारत यात्रा की घोषणा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे जल्द ही भारत यात्रा पर आने वाले हैं। ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें “एक महान व्यक्ति और अपना करीबी मित्र” बताया। उन्होंने कहा, “वह मेरे दोस्त हैं, और चाहते हैं कि मैं भारत जाऊं… हम इसका पता लगा लेंगे, मैं जरूर जाऊंगा।” ट्रंप ने संकेत दिए कि यह यात्रा अगले साल हो सकती है।


ट्रंप और मोदी की दोस्ती पर फिर दिया बयान

डोनाल्ड ट्रंप पहले भी कई बार पीएम मोदी को अपना करीबी मित्र बता चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहतरीन काम कर रहे हैं और उनके साथ अमेरिका के रिश्ते मजबूत बने रहेंगे। ट्रंप ने कहा, “मोदी जी एक महान व्यक्ति हैं, मैं उनका सम्मान करता हूं और जल्द ही भारत आना चाहता हूं।”


व्यापार वार्ता पर क्या बोले ट्रंप?

भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक वार्ता जारी है। अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर 25% तक का टैरिफ लगाया है और रूस से तेल खरीदने पर भी अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है। इस पर ट्रंप ने कहा —“भारत अच्छा कर रहा है। उन्होंने रूस से तेल खरीदना काफी हद तक बंद कर दिया है। हम मिलकर आर्थिक सहयोग को और मजबूत करेंगे।”


भारत-पाकिस्तान विवाद पर फिर लिया क्रेडिट

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर खुद को भारत-पाकिस्तान तनाव को खत्म करने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा — “भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु राष्ट्र हैं। 24 घंटे के भीतर मैंने युद्ध सुलझा लिया था। अगर टैरिफ नहीं लगाया होता, तो शायद ये संभव नहीं होता।” हालांकि, भारत सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि युद्धविराम का ऐलान पाकिस्तान की ओर से किया गया था।


पहले भी कर चुके हैं भारत का दौरा

ट्रंप ने साल 2020 में भारत का दौरा किया था। उनका कार्यक्रम ‘नमस्ते ट्रंप’ अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में हुआ था, जहां लाखों लोगों ने उनका स्वागत किया था। अब वह दूसरी बार भारत यात्रा की योजना बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Saharanpur News: संघर्ष से सफलता तक- गरीब परिवार की तीन बेटियों ने थामा यूपी अंडर-19 टीम में बल्ला और गेंद, मनीषा बनी टीम की…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights