Earthquake Kolkata:शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल में Earthquake के तेज झटके महसूस किए गए। कोलकाता समेत मालदा, नादिया, कूचबिहार, दक्षिण दिनाजपुर और हुगली जिलों में धरती हिलती हुई महसूस हुई। लोग घरों से बाहर निकल आए और कई जगह हल्की दहशत का माहौल दिखाई दिया।

भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में
यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के टुंगी से करीब 27 किलोमीटर पूर्व स्थित था। स्थानीय समयानुसार झटके सुबह 10:38 बजे दर्ज किए गए। कंपन की तीव्रता मध्यम रही, लेकिन इसका प्रभाव बंगाल और त्रिपुरा तक फैल गया। पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि अब तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी Earthquake के झटके
उधर पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी देर रात भूकंप के झटके दर्ज किए गए। पाकिस्तान में भूकंप की तीव्रता 5.2 रही और केंद्र लगभग 135 किमी गहराई पर था। अफगानिस्तान में रात 1:59 बजे पहला झटका महसूस किया गया, जिसका केंद्र 190 किमी गहराई पर था। राहत की बात यह है कि दोनों देशों में कोई बड़ा नुकसान रिपोर्ट नहीं हुआ है।
क्यों आते हैं Earthquake?
पृथ्वी की ऊपरी परत कई टेक्टॉनिक प्लेटों से मिलकर बनी होती है। ये प्लेटें लगातार हिलती रहती हैं। जब दो प्लेटें आपस में टकराती या रगड़ खाती हैं, तो ऊर्जा का दबाव बढ़ता है और भूकंप आता है। भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान टेक्टॉनिक प्लेटों के सक्रिय क्षेत्र में आते हैं, इसलिए यहां भूकंप अक्सर महसूस किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में SIR से घबराईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी? चुनाव आयोग से की ये डिमांड……





