एलन मस्क ने दावा किया है कि 2030 तक स्मार्टफोन गायब हो जाएंगे और उसकी जगह AI पावर्ड गैजेट आ जाएंगे। टेक दिग्गज एलन मस्क के इस दावे ने सनसनी मचा दी है। मस्क ने कहा है कि 2030 तक हमारे हाथों से स्मार्टफोन गायब हो जाएंगे। सवाल ये है कि अगर ऐसा हुआ तो कॉल-मैसेज के लिए क्या विकल्प होगा। मस्क के मुताबिक 2030 तक स्मार्टफोन की जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले गैजेट्स लेंगे।

‘5-6 साल में पीछे छूट जाएगी पुरानी सोच’
एक पॉडकास्ट के दौरान एलन मस्क ने टेक्नोलॉजी के तमाम पहलुओं पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अगले 5 से 6 साल में हम स्मार्टफोन काे लेकर पुरानी सोच को पीछे छोड़ देंगे। स्मार्टफोन के स्थान पर ऐसे डिवाइस आ जाएंगे जो स्क्रीन और आवाज के आधार पर काम करेंगे। AI को लेकर मस्क ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इतना एडवांस हो जाएगा कि वह इंसानों की जरूरत और उनके मूड को भी समझकर काम शुरू करेगा।
एलन मस्क की बात में दम क्यों?
एलन मस्क द्वारा किए गए दावे दम दिखाई देता है। इसकी वजह दिग्गज कंपनी ओपनएआई हैं। कुछ महीनों पहले यह खबर आई थी कि ओपनएआई ने एक ऐसे गैजेट पर काम शुरू कर दिया है जाे ना तो स्मार्टफोन जैसा होगा, ना ही लैपटॉप जैसा। कंपनी एक स्क्रीनलैस डिवाइस पर कार्य कर रही है, जिसमें एआई की बहुत खूबियां होंगी। मस्क का दावा भी कुछ इसी तरह का है।
स्क्रीनवाले स्मार्टफोन बन जायेंगे इतिहास
ओपनएआई द्वारा स्क्रीनलैस डिवाइस पर काम करना और अब एलन मस्क की स्मार्टफोन को लेकर भविष्यवाणी यह संकेत देती है कि आने वाले सालों में स्क्रीन वाले मोबाईल फोन इतिहास बन सकते हैं और पूरा डिजिटल इकोसिस्टम एक नई दिशा की ओर जा सकता है। इसमें एआई की बड़ी भूमिका होगी जो अपने यूजर की जरूरतों के हिसाब से काम करेगा। यानी किसी दोस्त या परिचित को कॉल करना हो तो एआई कॉल लगाएगा। आप रास्ते में चल रहे हैं तो एआई आपको रास्ता दिखाएगा। एलन मस्क का दावा है कि भविष्य में एआई, इंसान के दिमाग के साथ जुड़कर काम करेगा।
यह भी पढ़ें- रातभर फोन चार्ज पर लगाकर सोना पड़ सकता है भारी, नुकसान जान लेंगे तो कभी नहीं करेंगे ये गलती!





