Sunday, March 22, 2026

Encounter in Hapur: 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर हसीन की मुठभेड़ में मौत, अवैध पिस्टल और कार बरामद…

Encounter in Hapur: 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर हसीन की मुठभेड़ में मौत, अवैध पिस्टल और कार बरामद

हापुड़ जिले में थाना कपूरपुर पुलिस की सतर्कता ने गोकशी तस्करों को करारा जवाब दिया। रविवार रात गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर हसीन की गोली लगने से मौत हो गई।

पुलिस पर की गई फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में ढेर

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ गौकश प्रतिबंधित पशुओं को एकत्रित कर तस्करी की तैयारी में हैं। थाना कपूरपुर प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख कार सवार बदमाश हसीन ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी गोलीबारी में हसीन गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में मौत, 50 हजार का इनामी था बदमाश

घायल हसीन को तत्काल सीएचसी धौलाना ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान थाना असमोली, जिला सम्भल निवासी हसीन पुत्र इकरार के रूप में हुई, जिस पर ₹50,000 का इनाम घोषित था।

एसपी ज्ञानंजय सिंह के अनुसार, हसीन के खिलाफ हापुड़, मुजफ्फरनगर, सम्भल, अमरोहा और गौतमबुद्धनगर में गोकशी, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह मुकदमा अपराध संख्या 144/25 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम में वांछित था मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक अवैध पिस्टल, जिंदा और खोखा कारतूस, और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। पुलिस इसे गोकशी के खिलाफ चल रहे अभियान की बड़ी सफलता मान रही है।

यह भी पढ़ें- Yati Narsinghanand: हापुड़ में बोले यति नरसिंहानंद गिरी — “मंदिर बन रहे हैं, लेकिन सुरक्षित नहीं”

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights