Sunday, March 22, 2026

Fiber Detection System: पाकिस्तान बॉर्डर पर घुसपैठ होगी नाकाम, सेना ने सीमा पर बिछाया फाइबर का जाल…

Fiber Detection System: BSF ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर फाइबर डिटेक्शन एंड रेजिंग सिस्टम लगाया है जो जमीन के 30 मीटर नीचे तक की हलचल को पकड़ सकता है। अब सीमा पर हर घुसपैठ होगी नाकाम।

हमारा देश लंबे समय से पाकिस्तानी घुसपैठ की समस्या से जूझता रहा है। घुसपैठिये जहां नए-नए तरीके खोजकर भारत की सीमा में घुसने का प्रयास करते हैं, वहीं हमारी BSF उनके हर दांव का जवाब तैयार रखती है। अब बीएसएफ ने एक ऐसी तकनीक अपनाई है जो हर सुरंग और हर भूमिगत हलचल का पता तुरंत लगा सकेगी। इसका नाम है ‘फाइबर डिटेक्शन एंड रेजिंग सिस्टम’ ।

यह सिस्टम जमीन के 30 मीटर नीचे तक किसी भी सुरंग या गतिविधि को पकड़ने में सक्षम है। इतना ही नहीं, यह जमीन की सतह पर 50 मीटर तक की गतिविधि भी पहचान सकता है। बीएसएफ ने दिल्ली की एथेना इंटेलिजेंट सोल्यूशन कंपनी के साथ मिलकर यह अत्याधुनिक सिस्टम लगाया है। अब तक पंजाब और जम्मू-कश्मीर में 220 किलोमीटर सीमा पर यह फाइबर नेटवर्क बिछाया जा चुका है।

इस Fiber Detection System की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह न सिर्फ सुरंग बल्कि खोदाई, कंपन या पैरों की आहट जैसी हलचल को भी पकड़ लेता है। इससे निगरानी केंद्र तक तुरंत अलर्ट पहुंच जाता है। एथेना कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) हिमांशु शेखर के अनुसार, इस तकनीक ने बीएसएफ अधिकारियों के सामने सफल फील्ड ट्रायल पास किया है। यह प्रणाली लगातार और रियल टाइम निगरानी प्रदान करती है, जिससे भारत की सीमा सुरक्षा और मजबूत होगी।

सूत्रों के मुताबिक, बीएसएफ महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी जल्द ही जम्मू में इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इससे भारत की सीमाएं पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगी।

Fiber Detection System की मुख्य विशेषताएं:

  • 30 मीटर नीचे तक किसी भी हलचल को पकड़ने में सक्षम
  • 50 मीटर की दूरी तक की गतिविधि की सूचना कंट्रोल रूम को मिलती है
  • कम लागत वाली आधुनिक निगरानी तकनीक
  • सुरंग, खोदाई या कंपन की रियल टाइम जानकारी

यह भी पढ़ें- Aadhaar Card New Rules: अब घर बैठे अपडेट करें आधार, नहीं जाना पड़ेगा केन्द्र…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights