Sunday, March 22, 2026

दो जगह से SIR फॉर्म भरने पर हो सकती है ये सजा, जानें पूरा नियम

देश के नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में इस समय मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) चल रहा है। उत्तर प्रदेश में यह प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर तक चलेगी। हर क्षेत्र में अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं ताकि काम सुचारू रूप से पूरा हो सके।

दो जगह SIR फॉर्म भरना अपराध

चुनाव आयोग ने साफ निर्देश दिया है कि कोई भी मतदाता दो स्थानों से SIR फॉर्म न भरे। आयोग के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति दो जगह से गणना प्रपत्र (फॉर्म) भरता है, तो यह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत दंडनीय अपराध माना जाएगा। ऐसे मामले में एक साल तक की जेल या फिर जुर्माने का प्रावधान है। यदि आपका नाम गांव और शहर—दोनों जगह दर्ज है, तो आपको यह तय करना होगा कि आप किस स्थान के मतदाता बने रहना चाहते हैं और उसी स्थान से SIR फॉर्म जमा करना होगा।

कहां का फॉर्म भरना चाहिए?

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि अब डिजिटल सिस्टम की वजह से किसी भी व्यक्ति की दोहरी प्रविष्टि तुरंत पकड़ में आ जाएगी। डेटाबेस के जरिए तुरंत पता चल जाएगा कि किसने दो जगह से फॉर्म भरा है। इसलिए बेहतर है कि मतदाता वहीं से फॉर्म भरें जहां वे वास्तव में रहते हैं और वोट डालना चाहते हैं। यदि किसी मतदाता का नाम गांव और शहर दोनों जगह है, तो उसे वहीं का फॉर्म भरना चाहिए जहाँ वह आगे भी मतदाता के रूप में पंजीकृत रहना चाहता है।
जो लोग अब अपने पुराने घर से कहीं और शिफ्ट हो चुके हैं, वे अपने करेन्ट एड्रेस के अनुसार SIR फॉर्म भरें।

SIR का उद्देश्य

SIR का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टि को खत्म करना और रिकॉर्ड को अपडेट रखना है।
उत्तर प्रदेश में SIR की समय-सारणी इस प्रकार है:

  • 4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 – विशेष पुनरीक्षण
  • 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 – आपत्तियां और दावे
  • 31 जनवरी 2026 – सत्यापन
  • 7 फरवरी 2026 – अंतिम मतदाता सूची जारी

कहां-कहां चल रहा है SIR?

SIR का दूसरा चरण देश के नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव है। इनमें शामिल हैं:

  • राज्य: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, राजस्थान, तमिलनाडु
  • केंद्र शासित प्रदेश: अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप, पुडुचेरी सहित कुल 321 जिलों और 1843 विधानसभा क्षेत्रों में यह प्रक्रिया जारी है।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights