Wednesday, February 4, 2026

भाजपा नेत्री शीतल चौधरी पर फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप, कार के शीशे टूटे — भाजपा विधायक ने थाने में दी तहरीर

गाजियाबाद: बुधवार देर रात गाजियाबाद में उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात बदमाशों ने भाजपा पार्षद शीतल चौधरी की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बाइक सवार हमलावरों की इस वारदात में पार्षद बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं।

जानकारी के अनुसार, शीतल चौधरी बुधवार रात नोएडा से अपने घर लौट रही थीं, तभी कमला नेहरू नगर क्षेत्र में एनएचआरएफ रोड के पास हेलमेट पहने दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी सफेद क्रेटा कार पर दो राउंड फायरिंग की। गोलियां कार के आगे के शीशे पर लगीं, जिससे शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि शीतल चौधरी को कोई चोट नहीं आई।

फायरिंग के बाद हिम्मत नहीं हारी सुरक्षित स्थान तक पहुंची

फायरिंग के बावजूद पार्षद ने संयम नहीं खोया और गाड़ी को संभालते हुए सुरक्षित स्थान तक पहुंचीं। सूचना मिलते ही कविनगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी कर दी और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

फिलहाल हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना की जांच सभी संभावित एंगल से की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला सुनियोजित हमला प्रतीत हो रहा है, हालांकि अब तक किसी राजनीतिक या व्यक्तिगत रंजिश की पुष्टि नहीं हुई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की गई हैं।

थाने पहुंचे भाजपा विधायक

भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल और विधायक संजीव शर्मा कवि नगर थाने पहुंचे और जानकारी ली। शीतल की ओर से देर रात को थाने में अज्ञात हमलावरों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने उन्होंने बात की है। संगठन पार्षद के साथ खड़ा है।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights