Sunday, June 8, 2025

Ganesh Chaturthi 2023: अपनी राशि के अनुसार गणपति को चढ़ाएं ये भोग, सारी बाधाएं होंगी दूर…

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणपति को अपनी राशि के अनुसार अलग-अलग भोग चढ़ाएं, ताकि आप पर गणपति की कृपा बरसे। आज हम आपको बता रहे हैं कि आप कुछ इस अपनी राशि के अनुसार गणेश जी का पूजन करेंगे तो आपके जीवन में निश्चित ही सकारात्मक बदलाव होंगे…

Ganesh Chaturthi 2023

Ganesh Chaturthi पर अपनी राशि के अनुसार गणपति को चढ़ाएं ये भोग…

इस साल 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी है, गणेश उत्सव का पूजन करीब दस दिन तक चलेगा और फिर गणपति बप्पा को विसर्जित कर दिया जाएगा। ऐसे में कई राशियों के जातकों पर गणेश जी की विशेष कृपा बनी रहेगी। लेकिन सभी राशि के जातकों को गणपति जी का आशीर्वाद लेने के लिए उन्हें खुश करना होगा। इसके लिए बस आपको गणपति बप्पा का पसंदीदा भोग लगाना है। आइए, जानते हैं कि किस राशि के जातकों को किस तरह से कौनसा भोग चढ़ाना फलदायक रहेगा…

मेष (Ganesh Chaturthi 2023)

मेष राशि के जातकों पर इस बार बप्पा की कृपा रहने वाली है। बप्पा का अधिक कृपा पाने के लिए गणेश चतुर्थी के अवसर पर बप्पा को छुआरा और गुड़ के लड्डू का भोग लगाएं।

वृष (Ganesh Chaturthi 2023)

वृष राशि के लोग गणपति बप्पा को मिश्री या नारियल से बने लड्डू का भोग लगाएं तो यह उनके लिए फलदायी रहेगा, इससे आपको बप्पा का आशीर्वाद मिलेगा।

मिथुन (Ganesh Chaturthi 2023)

गणपति बप्पा को मूंग की दाल के लड्डू बहुत पसंद है। मिथुन राशि के जातकों को गणेश उत्सव पर गणपति जी को भोग में मूंग के लड्डू चढ़ाने चाहिए।

कर्क (Ganesh Chaturthi 2023)

कर्क राशि के सभी जातकों के लिए यह सलाह है कि वे गणेश चतुर्थी पर भगवान गजानंद को उनका प्रिय भोजन मोदक, मक्खन या खीर का भोग अर्पित करें।

सिंह (Ganesh Chaturthi 2023)

सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह गणेश चतुर्थी बहुत ही शुभ साबित होगी। इस बार उन्हें गुड़ से मोदक बनाकर गणपति जी को भोग में चढ़ाने चाहिए।

कन्या (Ganesh Chaturthi 2023)

कन्या राशि के जातक गणेश चतुर्थी पर गणपति को कोई-सा भी फल चढ़ा सकते हैं, साथ में किशमिश का भोग भी जरूर लगाएं।

तुला

तुला राशि के जातक या रही बाधा से बचना चाहते हैं तो विघ्नहर्ता को मिश्री के लड्डू के साथ दो केले चढ़ाने चाहिए।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को गुड़ से बने लड्डू का भोग के तौर पर बप्पा को अर्पित करने चाहिए, यह उनके जीवन के लिए शुभ साबित होगा।

धनु

धनु राशि के लोगों को भी भगवान गणपति को मोदक और दो केलों का भोग लगाना उचित रहेगा।

मकर

मकर राशि के जातकों पर गणेश जी की पहले से ही काफी कृपा हो रही है। ये तिल के लड्डू का भोग बप्पा जी को चढ़ाएं।

कुंभ

कुंभ राशि के जातक गणपति को गुड़ के बने लड्डू भोग के तौर पर चढ़ाएं, इससे गणेश जी काफी खुश होंगे।

मीन

मीन राशि के जातकों को गणेश जी को बेसन के बने लड्डू, केला और साथ ही बादाम का भोग चढ़ाना चाहिए, ताकि उन पर गणपति की कृपा बनी रहे।

यह भी पढ़ें-Kitchen Vastu Tips: घर की खुशहाली के लिए करें वास्तु के इन नियमों का पालन, पहले दिन से दिखेगा फर्क…

हमारे ट्विटर हैंडल और Google NEWS पर जुड़ें।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...