Wednesday, February 4, 2026

गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन की डेट फाइनल! जनवरी में मेरठ से प्रयागराज तक 120 KM की रफ्तार से फर्राटा भरेंगे वाहन

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा हाईवे प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेस-वे अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी लंबे इस आधुनिक एक्सप्रेस-वे को दिसंबर में ट्रायल रन के बाद जनवरी के दूसरे सप्ताह में जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि 15 जनवरी तक प्रधानमंत्री उद्घाटन कर देंगे।


दिसंबर में ट्रायल रन, जनवरी में उद्घाटन

यूपीडा अधिकारियों ने बताया कि दिसंबर में एक्सप्रेस-वे का फाइनल ट्रायल रन पूरा कर लिया जाएगा। ट्रायल से पहले विशेषज्ञों की टीम निरीक्षण कर आवश्यक प्रमाणपत्र जारी करेगी। इसके बाद उद्घाटन की आधिकारिक तिथि घोषित होगी।


594 किमी में 1498 बड़े स्ट्रक्चर, 1497 पूरे

गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण में कुल 1498 बड़े स्ट्रक्चर शामिल थे, जिनमें से 1497 का निर्माण पूरा हो चुका है। केवल उन्नाव-हल्द्वानी सेक्शन में करीब 2% कार्य शेष है।

  • मेरठ–बदायूं सेक्टर (129 किमी) में कुल 322 बड़े स्ट्रक्चर – सभी कार्य पूरे।
  • एक्सप्रेस-वे पर 5 ऐसे स्ट्रक्चर भी तैयार किए गए हैं जिन पर लड़ाकू विमान भी उतर सकेंगे

120 KM/H की स्पीड से दौड़ेंगे वाहन

छह लेन वाले इस आधुनिक एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की सामान्य स्पीड 120 किमी प्रति घंटे तय की गई है।
शाहजहांपुर के जलालाबाद में 3.5 किमी लंबी एयरस्ट्रिप भी तैयार है। भविष्य में ऐसे 3 और स्थानों को विकसित किया जाएगा।


औद्योगिक गलियारा देगा विकास को नए पंख

एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है, जिससे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ व प्रयागराज के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

यह प्रोजेक्ट लगभग 36,230 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। इसके लिए 7453.13 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया।


हरिद्वार तक विस्तार की तैयारी

गंगा एक्सप्रेस-वे का अगला चरण हरिद्वार तक विस्तार का है। इससे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच सुगम, तेज और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी।


अधिकारी बोले—जनवरी में उद्घाटन का लक्ष्य

संदीप कुमार, एडीएम ने बताया—
“गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा हो चुका है। दिसंबर में ट्रायल रन और जनवरी में उद्घाटन कराने का हमारा लक्ष्य है। इस संबंध में रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। जल्द ही यूपीडा व NHAI अधिकारियों की बैठक होगी।”

यह भी पढ़ें- Hapur Pollution: हापुड़ बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, AQI पहुंचा चरम पर…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights