Garh Ganga Mela 2023: गढ़ गंगा मेले में लगने वाले ऊंचे ऊंचे झूले, सर्कस और मौत का कुआं मेले की भव्यता में चार चांद लगा देते हैं लेकिन इस बार 2023 में गढ़ मेले में इनका नामोनिशान नहीं दिख रहा है। जिससे मेले की रौनक फीकी पड रही है। अभी तक मेले में एक भी बड़ा झूला या सर्कस नहीं लगा है।
यह भी पढ़ें-गढ़ गंगा स्नान मेले में 24 घंटे उपलब्ध रहेगी एंबुलेंस सेवा, 10 एंबुलेंस रहेंगी मुस्तैद…
Garh Ganga Mela (Bekhabar.in) गढ़मुक्तेश्वर में गंगा किनारे लगने वाला मेला कार्तिक पूर्णिमा उत्तर भारत का सबसे बड़ा मेला माना जाता है। पहले से ही इस मेले में झूले और सर्कस लगते आए हैं और यहाँ आने वाले श्रद्धालु पहले से ही इन चीजों का आनंद लेने का सपना सजोकर आते हैं लेकिन इस बार उनके सपनों पर पानी फिर गया है।
बताया जा रहा है कि मेले में झूला या सर्कस ना लगने की सबसे बड़ी वजह लोगों द्वारा स्टाफ चलाकर बिना टिकट लिए फ्री में इन साधनों का फायदा उठाते हैं।