Garh Mela: हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर से सटे खादर क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद सहित विभिन्न जगहों से करीब 35 लाख से अधिक श्रद्धालु आते हैं। Garh Mela में आए श्रद्धालुओं कि सुरक्षा का जिम्मा उत्तर प्रदेश पुलिस के पांच हजार जवानों पर होता है। जिसमें आसपास के करीब तीस से चालीस जिलों की पुलिस की ड्यूटी की मेले में लगाई जाती है।

सीओ स्तुति सिंह ने Garh Mela से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार आलाधिकारियों के निर्देश में ड्यूटी की जानकारी करने लिए ग्रुप बनाए गए हैं और एक क्यूआर कोड भी बनाया गया है। जिसको मेला 2025 थाना सेक्टर ड्यूटी का नाम दिया गया है। इस QR कोड से मेले में पुलिस की ड्यूटी की जानकारी पता करने की व्यवस्था बनाई गई है, इससे लोगों को रास्ते की सही जानकारी मिल जाएगी और पुलिस सेवाओं के बारे में आसानी से पता चल जाएगा।
इसके साथ ही इस सुविधा का उपयोग करके दूर दराज से आने वाले लोगों को पुलिस की मदद मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि मेले में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।





