Wednesday, February 4, 2026

Garh Mela: हर 10 मिनट पर मिलेंगी गढ़ मेले के लिए बसें…

Garh Mela: गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला शुरू हो गया है। पांच नवंबर को मुख्य स्नान की तैयारी को लेकर परिवहन विभाग सक्रिय हो गया है। इसी तैयारी के तहत परिवहन निगम की 300 अतिरिक्त बसें सड़क पर उतरेंगी। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि यात्रियों को हर दस मिनट पर गढ़ जाने के लिए बसें मिलेंगी। 2 से 6 नवंबर तक विभिन्न मार्गों पर चलने वालीं 300 अतिरिक्त बसों का रूट चार्ट भी जारी कर दिया गया है।

कौशांबी डिपो एआरएम अंशुल भटनागर ने बताया कि दिल्ली के आनंद विहार, लोनी, साहिबाबाद, कौशांबी, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर डिपो से गढ़मुक्तेश्वर के लिए बसों का संचालन होगा। साहिबाबाद डिपो के सहायक प्रबंधक राजेश कुमार के मुताबिक गढ़ मेले के चलते सभी चालक-परिचालाकों का अवकाश पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। आदेश के अनुसार गढ़ गंगा मेले की अवधि में चालक-परिचालकों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाएगी। गढ़ गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन से जुड़ी किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights