Thursday, March 19, 2026

Garh Mela News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ गढ़ मेले का शुभारम्भ…

Garh Mela News:हापुड़ में शुक्रवार शाम प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर महाभारत कालीन पौराणिक गढ़ गंगा खादर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने गंगा आरती, हवन पूजन कर गुब्बारे उड़ाए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

महाभारत कालीन पौराणिक गढ़ गंगा खादर मेले का शुभारंभ शुक्रवार देर शाम को पूरे विधि विधान के साथ हुआ। हापुड़ जनपद के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने गंगा किनारे हवन पूजन किया और गंगा मैया की विशेष आरती में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, डीएम अभिषेक पांडेय, एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, सांसद कंवर सिंह तंवर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, एमएलसी सत्यपाल सैनी, पूर्व मंत्री मदन चौहान, पालिका चेयरमैन राकेश बजरंगी, जिला मंत्री राहुल उपाध्याय उपस्थित रहे।

मेला स्थल पर पहुंचकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मेले के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन की कामना के साथ हवन में आहूति दी। कपिल देव ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा मेले को और अधिक भव्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वयं हवाई सर्वेक्षण कर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights