Garh Mela News: गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं पर रौब जमाने के लिए एक युवक तमंचा लेकर पहुंच गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गढ़मुक्तेश्वर सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि गढ़ गंगा मेले के दौरान पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पूरी सतर्कता बरत रही है। शुक्रवार की शाम को पुलिस ने गश्त के दौरान लठीरा से मेला मार्ग पर एक युवक को संदिग्ध तरीके से घूमते हुए देखा। शक होने पर युवक को बुलाया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा करके पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक का नाम अनुज कुमार है जो कि गौतमबुद्धनगर के बिसरख क्षेत्र का निवासी है।
3आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मेले में लोगों पर रौब जमाने के लिए अपने साथ तमंचा लेकर आया था। गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें- गढ़ मेले में थूक-मूत्र ‘जेहादी गैंग’ तो सक्रिय नहीं? चेकिंग करने जा रहे यशवीर महाराज को पुलिस ने रोका…





