गढ़मुक्तेश्वर: गंगा तट पर लग रहे कार्तिक पूर्णिमा मेले का मुख्य स्नान मंगलवार की मध्य रात्रि से ही शुरू हो गया था। भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयकारों के बीच गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और पुण्य कमाया।

वहीं, सीएम योगी के निर्देश पर एडीएम इला प्रकाश ने बुधवार की सुबह हेलिकॉप्टर से कार्तिक पूर्णिमा मेला गढ़ और ब्रजघाट में गंगा स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। स्नान और पूजन के दौरान आसमान से फूल बरसते देखकर श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।

वहीं, ब्रह्मामुहुर्त होते ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन गंगा घाट पर हुआ। और गंगा घाट गंगा मैया के जयकारों से गुंजायमान हो गए। गढ़ गंगा मेले में कई लाख श्रद्धालु पिछले 15 दिनों से डेरा डालकर धार्मिक अनुष्ठान कर रहे थे। मुख्य स्नान करने के बाद अब उनका घर वापस जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले दो सप्ताह में धीरे धीरे गढ़ मेले में आए श्रद्धालु अब मात्र दो ही दिनों में अपने गंतव्य की तरफ लौट जायेंगे।
यह भी पढ़ें- कार्तिक पूर्णिमा मेला: 40 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, गढ़ मेले में उमड़ा जनसैलाब…





