Sunday, March 22, 2026

Garh Mela: इतने करोड़ में छूटेगा गढ़ मेले का ठेका…

Garh Mela: पश्चिम उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा को लेकर तैयारिया शुरू हो गई हैं जिला पंचायत ने शासन को मेले में होने वाले खर्च का ब्योरा भेज दिया है। गढ़ खादर क्षेत्र में लगने वाले ऐतिहासिक कार्तिक मेले के आयोजन के लिए जिला पंचायत ने शासन से 3.02 करोड़ रुपये डिमांड भेजी है और साथ ही खच्चर मेले के आयोजन की मांग की गई है।

Garh Mela

बता दें कि दिवाली के बाद कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गढ़ में गंगा किनारे ऐतिहासिक मेले के आयोजन लंबे समय से होता आ रहा है। इस दौरान जिले के अलावा आसपास के जिलों सहित अन्य प्रदेशों से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। आगामी गंगा Garh Mela के सफल आयोजन के लिए हापुड़ जिला पंचायत ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए जिला पंचायत की अध्यक्ष रेखा हूण ने अधिकारियों के साथ बैठक की। और शासन से Garh Mela में होने वाले खर्च के लिए 3.02 करोड़ रुपये मांगे गए हैं।

Garh Mela के साथ पशु व खच्चर मेले की मांग भी की

यह तब है जब मेले में खच्चर मेले को अनुमति नहीं मिलली है। क्योंकि फिलहाल लंपी वायरस की बीमारी के कारण पशु पैंठ पर 31 अक्तूबर तक पाबंदी है। हालांकि पशु मेला समिति की मांग पर शासन से पशु मेले के आयोजन भी अनुमति भी मांगी गई है।

जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा हूण ने बताया

Garh Mela की तैयारियों को लेकर जिला ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है मेले में होने वाले खर्च के लिए शासन से 3.02 करोड़ रुपये मांगे गए हैं।यदि पशु मेले का आयोजन होता है तो कार्तिक मेले के आयोजन के लिए शासन को दोनों स्थिति में डिमांड भेजी गई है।

यह भी पढ़ें-गांव आलमनगर में बनेगा अंडरपास…

हमारे ट्विटर हैंडल और Google NEWS पर जुड़ें।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights