Garhmukteshwar News (सलारपुर ): मंगलवार को गढ़–स्याना मार्ग पर सालारपुर इंटर कॉलेज के सामने दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। आमने-सामने टकराई दो बाइकों की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, गढ़ के महावीर कॉलोनी निवासी वीरेंद्र कुमार (37 वर्ष) गांव जैतौली के परिषदीय विद्यालय में अध्यापक थे। मंगलवार दोपहर वह किसी कार्य से बाइक पर निकले थे। इसी दौरान बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
दूसरी बाइक पर सवार जनपद बुलंदशहर के बुकलाना निवासी सोनू (25 वर्ष) और उनका साथी अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां सोनू की मौत हो गई। वीरेंद्र कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल अतुल को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें – Village Lahadra: गांव लहड़रा के रजवाहे पर जुगाड़ से रुक रहे हादसे के तार, बिजली विभाग बेपरवाह…





