Sunday, March 22, 2026

Garhmukteshwar news: अब 23 नवम्बर से गढ़ में दूसरा बड़ा मेला, तैयारियां तेज…

Garhmukteshwar News: गढ़मुक्तेश्वर में 23 नवंबर से शुरू होगा पारंपरिक गुजरी मेला। नगर पालिका ने तैयारियां तेज कीं। मेले में झूले, सर्कस और सैकड़ों दुकानें सजेंगी।

Garhmukteshwar news: जिले के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले के बाद हर वर्ष गुजरी मेला लगता है। गढ़ में कचहरी रोड पर गुजरी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। पुरानी रीत है कि गढ़ मेले समापन के बाद यह मेला शुरू हो जाता है और लगभग एक महीने तक चलता है। गढ़ के खादर में मेले से आकर बहुत सारे दुकानदार यहां महीनों तक दुकान लगाते हैं और गढ़ मेले में लगने वाले झूले सर्कस भी यहां शिफ्ट हो जाते हैं।

गुजरी मेले को लेकर गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका अलर्ट नजर आ रही रही है। पालिका अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने बताया कि मेले की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें चल रही हैं। निश्चित रूप से हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य मेले का आयोजन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- Simbholi Sugar Mill: गन्ने के दाम बढ़े लेकिन नहीं सुधरे सिंभावली मिल के हालात, किसान अब भी परेशान…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights