Wednesday, February 4, 2026

Garhmukteshwar News: सावधान! प्रदूषण से बढ़ रही ये गंभीर समस्या, बैंक मैनेजर की मौत…

Garhmukteshwar News के अनुसार, ठंड के मौसम में लगातार बढ़ रहा वायु प्रदूषण अब स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रहा है। नगर के मोहल्ला राजीव नगर निवासी सहकारी बैंक के पूर्व मैनेजर तेजराम सिंह का बुधवार सुबह अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। लगातार बढ़ रहे धुएं और जहरीली हवा से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। आंखों में जलन, भारीपन और सांस फूलने जैसी समस्याएँ तेजी से बढ़ रही हैं।

अचानक बिगड़ी तबीयत, नहीं बच सके

परिवार के मुताबिक तेजराम सिंह सुबह करीब चार बजे सामान्य अवस्था में उठे थे, लेकिन तभी उनकी सांसें तेज होने लगीं और अचानक उनकी हालत बिगड़ गई।
परिजनों ने तुरंत डॉक्टर को दिखाया, लेकिन चिकित्सक ने जांच करते ही बताया कि उनकी मौत हृदय गति रुकने से हुई है।
यह सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

प्रदूषण से बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले

चिकित्सकों के अनुसार, तेज प्रदूषण और घने धुंध में सांस लेना बेहद मुश्किल हो जाता है। यह स्थिति दिल पर अतिरिक्त दबाव डालती है, जिससे हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। नगर में खबर फैलते ही सोना सिंह, शिव दत्त सिंह, नीटू गुप्ता और ठाकुर सतवीर सिंह ने बताया कि “प्रदूषण चरम पर है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं।”

लोगों में बढ़ी चिंता

गढ़मुक्तेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। लोग सांस की समस्या, खांसी, आंखों में जलन और सीने में जकड़न की शिकायत कर रहे हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से त्वरित कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bahadurgarh News: दिल्ली से दावत में आया था, ट्रैक्टर के इस शौक ने कर दिया काम तमाम…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights