Friday, March 20, 2026

गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस मुठभेड़: गौकशी की फिराक में घूम रहे दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार…

गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस मुठभेड़: गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और कुख्यात गौकश बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी घायल। तमंचे, कारतूस, बाइक और गौकशी उपकरण बरामद।

थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस को शुक्रवार देर रात बड़ी सफलता मिली। चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो कुख्यात गौकश बदमाश घायल हो गए। दोनों घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


क्रॉस फायरिंग में दो बदमाश घायल

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश गौकशी की फिराक में घूम रहे हैं। चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए और मौके पर ही पकड़े गए।


बदमाशों की पहचान और आपराधिक इतिहास

घायल और गिरफ्तार बदमाशों की पहचान इस प्रकार हुई —
1️⃣ इस्लामुद्दीन पुत्र शेरदीन, निवासी राधना, थाना किठौर, जनपद मेरठ
2️⃣ आजाद उर्फ एजाज पुत्र जबरदीन, निवासी जेई नगला, थाना भावनपुर, जनपद मेरठ

पुलिस के अनुसार, इस्लामुद्दीन पर 22 मुकदमे दर्ज हैं जिनमें गौकशी, हत्या का प्रयास, चोरी, गैंगस्टर आदि शामिल हैं।
वह थाना किठौर का हिस्ट्रीशीटर (HS-484A) अपराधी है और गढ़मुक्तेश्वर में दर्ज मुकदमे (संख्या 600/2025, धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम) में वांछित चल रहा था

वहीं आजाद उर्फ एजाज पर 26 मुकदमे दर्ज हैं और वह भी शातिर गौकश अपराधी है।


हथियार और गौकशी के उपकरण बरामद

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने 02 अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, एक अपाचे बाइक, गौकशी करने के उपकरण बरामद किए हैं।
गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने बताया कि दोनों अपराधियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई न की जाती तो ये बदमाश गौकशी की बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे।
थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है।


चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights