Saturday, March 28, 2026

गढ़मुक्तेश्वर में छह साल की बच्ची का अपहरण…

गढ़मुक्तेश्वर: हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में 6 साल की एक बच्ची के अपहरण का मामला समाने आया है जिसको लेकर गढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

गढ़मुक्तेश्वर

मोहल्ला मीरा रेती में रहने वाली महिला नफीसा ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें बताया गया है कि 20 सितंबर की शाम करीब छह बजे उसकी छह साल की बेटी फबी घर के पास ही सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उसकी बेटी को खाने का सामान दिलाने का लालच देकर अपहरण करके ले गया। इस बारे में बच्ची के साथ खेल रहे दूसरे बच्चों ने उसे और परिजनों को बताया। जिसके बाद वह परिजनों के साथ बेटी की तलाश करने लगी।

तलाश के दौरान आरोपी ठंडी सड़क की ओर ले जाते हुए दिखाई दिया। शोर मचाते हुए पीछा करने पर आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग निकला। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी युवक अल्लाबख्शपुर निवासी अक्षय है। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मौलाना का ऐलान हापुड़ जिले में में खोले जायेंगे 120 मदरसे, जानिए पूरा प्लान…

हमारे ऑफिसियल ट्विटर हैंडल और Google NEWS पर जुड़ें।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights